Spread the love कोरबा 30 मई 2026- नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61,64 तथा दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 52,53,54 एवं 58 में एक करोड़ 8 लाख रुपए के नए विकास कार्य कराए जाएंगे। आज उद्योग , वाणिज्य, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्यातिथ तथा महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित पृथक पृथक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन उनके द्वारा किया गया। नगर निगम सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड नं 61में 20 लाख रुपए की लगत से नाली कलवर्ट का निर्माण कार्य एवं अन्य कार्य शामिल है। इसी तरह दर्री जोन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53,54,एवं 58 में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। आज उद्योग वाणिज्य श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा इन सभी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से राज्य की विकास को एक नई दिशा मिली है।आम लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा की गई सभी वादों को पूरा किया जा रहा है भाजपा सरकार का उद्देश्य अपनी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है। Post navigation दीपका नगर पालिका परिषद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य।