Spread the love

कोरब – प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम ” के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल एन सी डीसी  सुभाष ब्लाक में जिलास्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियो,जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रारंभ किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रकृति पर्यावरण और मातृ शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन आंदोलन है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, अशोक चावलानी, योगेश लंबा,नरेंद्र देवांगन,योगेश जैन,संजय शर्मा,नवीन अरोरा,अजय पांडेय,पवन गर्ग, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, रुक्मणी नायर, राजेश राठौर योगेश मिश्रा शैलेंद्र यादव नीरज ठाकुर, अजय विश्वकर्मा कुलसिंह कंवर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *