Spread the love

कोरबा – नगर पालिका परिषद वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने जबरजस्त प्रचार करते हुए पार्टी प्रत्याशी के लिये घर घर संपर्क कर समर्थन मांगा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्डवासियों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान  वार्डवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित  जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।जिससे जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है।इसी दौरान भाजपा को एक राजनीतिक सफलता प्राप्त हुआ,दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड 17 के निर्दलीय पार्षद धीरेंद्र तिवारी ने भाजपा का कमल थाम लिया।कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर आत्मीय  स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी,महापौर संजू देवी राजपूत,पूर्व महापौर जोगेश लांबा,मनोज शर्मा,योगेश जैन,राजीव सिंह,राजेंद्र राजपूत,संजय शर्मा,अजय विश्वकर्मा,राजू प्रजापति,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *