Spread the love नवागढ़ सतनाम भवन में प्रतिशील सतनामी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें ब्लाक स्तर के सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरुघासीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रवजलन कर किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सामाजिक शिक्षा, और संगठक की विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रगतिशील सतनामी समाज संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें ब्लाक स्तर पे नई ऊर्जा के साथ काम करने वाले युवा चेहरे को संगठन में शामिल करने का सुझाव रखते हुए ब्लॉक इकाइयों में नई नियुक्तियों की घोषणा हुई।ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु सक्रिय ऊर्जमान,लोचन कौशल को बनाया गया तो वही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले युवा पत्रकार नारायण धृतलहरे को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नव नियुक्त सभी सदस्यों पदाधिकारियों को समाज प्रमुखों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समाज के प्रमुख वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, जागरूकता, संगठन की मजबूती एवं संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया,बैठक में नव नियुक्त सभी सदस्यों पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी समाज हित में संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी निष्ठा प्रतिबद्धता के साथ करगे। Post navigation नक्सल इलाके बीजापुर के कोडापल्ली गांव में पेड़ की छाँव तले लगी मुखमंत्री साय की चौपाल।