Spread the love

कोरबा 30 मार्च कोरबा में आध्यात्मिक आस्था और उल्लास के बीच सत्संग विहार मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर देवघर से पधारे पुरोहित के द्वारा प्रातः 9:10 बजे विधिवत मंदिर का पट खोलकर शुभारंभ किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने “1080वंदे  पुरुषोत्तम” का उच्चारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

साथ ही परम पूज्य श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी  के चित्र का  विधिवत अनावरण किया गया।जिससे पूरा  परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन  सरस्वती शिशु मंदिर सीतामढ़ी के प्रांगण  हुआ,जहां भजन कीर्तन और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति का रसपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *