Spread the love

कोरबा -बाकी मोगरा के ढपढप में 28 मार्च से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमंत कथा के एक दिन पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। पीले वस्त्र  धारण कर महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर जैसे ही यात्रा शुरू हुई,पूरे क्षेत्र में जय श्री राम,जय बजरंग बली के नारे से वातावरण भक्तिमय हो गया

कलश यात्रा में दूर दराज के गांवों और क्षेत्र में पधारे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन समिति स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की सजगता ने आयोजन को और भी आध्यात्मिक और अनुकरणीय बना दिया। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।                                                           

महाकुंभ जैसा नजारा 28 मार्च से 1 अप्रैल तक पांच दिवसीय आयोजन में  बहेगी भक्ति की गंगा।

नया कीर्तिमान,21000 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात ,प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर।

विशाल जर्मन हैंगर पंडाल में पेयजल और  बैठने की वीआईपी व्यवस्था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *