Spread the love

संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

कोरबा – सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामढ़ी में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ की ओर से संस्कृत प्रबोधन वर्ग का आयोजन आज से शुरू हो गया प्रबोधन वर्ग में विभिन्न जिलों से शिक्षार्थी शामिल हुए यह अभ्यास वर्ग 10 दिन तक चलेगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर भारत माता का पूजन किया गया और फिर अतिथि सत्कार, स्वागत गीत के माध्यम से संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी जी ने संवाद संवेदना और संभाषण पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि हम इस अभ्यास वर्ग से बहुत कुछ सीखेंगे और इसके साथ जिएंगे बहुत सारे काम करेंगे, भाषा विज्ञान के साथ-साथ नासा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने अपने क्षेत्र में संस्कृत को महत्वपूर्ण बताया है।

मुख्य वक्ता संस्कृत महाविद्यालय रायपुर की प्राध्यापिका डॉ दिव्या देशपांडे ने संवाद की शैली में अपनी बात रखी, संस्कृत के प्रति अभिरुचि और इसे जानने की इच्छा को लेकर उन्होंने अवधारणा प्रस्तुत की। डॉ दिव्या ने व्यवहारिक कार्य और अन्य विषयों में संस्कृत को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि देश की विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है। स्वामी विवेकानंद विदेश यात्रा और उसमें दिए गए संदेश को लेकर भी उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का डंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है।

संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ प्रबोधन वर्ग के सर्व वर्ग अधिकारी के रूप में होमेश्वर चंद्राकर, हेमंत साहू, संयोजक मनोज वैष्णव, शिक्षक नरसिंह शास्त्री, आर सी साहू, प्राचार्य विद्यानंद पांडेय, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, उमेंद्र राम, नागेंद्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *