Spread the love कोरबा अपील समिति के गठन प्रक्रिया को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।इस संबंध में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।धनेश कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव अधिकारी द्वारा अपील समिति का गठन गलत एवं नियमों के विपरीत किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया है कि समिति का गठन निर्धारित विधि प्रक्रिया के अनुरूप होना चाहिए़ था। पहला ,चुनाव अधिकारी द्वारा आम सभा बुलाकर विधिवत रूप से समिति का गठन किया जाता,या दूसरे राज्य अधिवक्ता परिषद के माध्यम से होता । लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी जल्दबाजी में अपील समिति का गठन कर दिया गया,अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि इन दोनों वैधानिक प्रक्रियाओं के पालन किए बिना ही समिति का गठन पूरी तरह अनुचित है, और इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगते है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्यवाही करते हुए नियमों के अनुसार पुनः अपील समिति का गठन किया जाए। Post navigation रामनवमी पर मोदी सरकार का तोहफा , पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती वैश्विक संकट में भी आम जनता को राहत- गोपाल मोदी। सुप्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की आज सजेगा दिव्य दरबार।