Spread the love कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के अंदर62 गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही की है पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए कोरबा पुलिस द्वारा 27 वारंटियों को गिरफ्तार की जिसमें 9 स्थाई वारंटी शामिल है। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे।कोरबा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।इस अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह में अब तक कुल 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। Post navigation Hello world! कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पाली महोत्सव का शुभारंभ।