Spread the love कोरबा-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में जिला स्तरीय महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं समाज और परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महतारी सम्मेलन मे स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला अधिकारों, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। Post navigation कोरबा में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, रायपुर-कोरबा की संयुक्त टीम ने मारे छापे।