Spread the love कोरबा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा भिलाई बाजार मंडल द्वारा रलिया स्थित मंगल कार्यालय में, कार्यसमिति एवं मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने स्वागत उद्बोधन में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।बैठक में संगठनात्मक विषयों ,बूथ सशक्तिकरण,संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने,तथा जनता के बीच निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाये रखने पर जोर दिया। दिनेश राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण,परिश्रम और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात रखी। मंडल सह प्रभारी शैलेन्द्र यादव ने भी बैठक में अपनी बात रखी और कहा कि संगठन की विचारधारा,रीति,नीति एवं जनसेवा के कार्यों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। विनोद कुमार यादव ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव,कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर किया समर्थन। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य तथा संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर समर्थन व्यक्त किया। संगठनात्मक बैठक का सफल संचालन हेमंत तिवारी ने किया ,वही प्रताप सिंह कंवर ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया। Post navigation सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत- दिव्या उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न कोरबा की टीम ने जीते कुल चार पदक।