Spread the love

BREAKING NEWS KORBA
कोरबा शहर में आयकर विभाग की रायपुर एवं कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की टीम द्वारा Daxi’s Restaurant and Cafe टी पी नगर में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य आयकर से जुड़े मामलों की जांच करना और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करना बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार टीम द्वारा संबंधित फर्म एवं व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन जांच की प्रक्रिया जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *