Spread the love

कोरबा – हितवाद टाइम्स रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन से निर्धन प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु ड्यूटी सहयोग राशि 80 मिनट तक पिन ड्रॉप साइलेंस में दर्शकों ने देखा नाट्य का प्रयोग।

कोरबा -ऊर्जा धनी कोरबा के सांस्कृतिक इतिहास में 21 मार्च 2026 की शाम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित चर्चित नाटक “मै अनिकेत हूँ” ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सेवा के बड़े उद्देश्य से जुड़ा हुआ था। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कला के पुनरुत्थान के साथ चैरिटी के माध्यम से निर्धन एवं प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु सहयोग राशि जुटाना था। उपस्थित दर्शकों ने 80 मिनट तक पिन ड्रॉप साइलेंस में बैठे रहे जो नाटक की प्रभावशीलता और कलाकारों की उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

शहर के गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ गया कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी राजनेता पत्रकार एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब और महाराष्ट्र मंडल के इस अनूठे समन्वय की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर पारस जैन के स्वागत उद्बोधन से हुई जिसमें “सेवा में साथ”के संकल्प को दोहराया गया,महाराष्ट मंडल के अध्यक्ष ने आयोजन के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब से विक्रम अग्रवाल ने किया कार्यक्रम में वरिष्ठ कला साधक नागेश ठाकुर को सम्मानित कर विशेष अभिनंदन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *