Spread the love

               

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य श्रम आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम  मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में  किया गया।

इस अभियान के तहत जिले में टीवी के संभावित मरीजों एवं उच्च जोखिम वाले समूहों की पहचान कर उनकी समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि टीवी उन्मूलन के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीवी को जड़ से समाप्त करने का अभियान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत् प्रयासों से प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक टीवी की रोकथाम एवं उपचार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।       

मरीजों को निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों के सहयोग से टीवी उन्मूलन की दिशा में सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिले में टीवी मरीजों की संख्या कम हो रही है।

मंत्री मंत्री देवांगन ने बताया कि जिले में टीवी की मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।, और वर्तमान में 101 ग्राम पंचायतें टीवी मुक्त घोषित हो चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बहुत जल्दी कोरबा जिले को  संपूर्ण रूप से टीवी मुक्त बनाया जा सकेगा।

उन्होंने आम जनता से भी अपील की वे प्रारंभिक अवस्था में ही जांच उपरांत शासकीय  व निजी  चिकित्सालय में अपना इलाज समय से  कराए और टीवी मुक्त जिले को बनाने में अपनी सहयोग प्रदान करें। टीवी मुक्त बनाने में सहयोग देने वाले सार्वजनिक उपक्रम, समाजसेवी संस्थाओं, एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे जिला पंचायत  के सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन केसरी,सहित लायंस क्लब,एनजीओ प्रमुख,पंचायतों  के सरपंच सचिव, मितानिन,एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *