Spread the love कोरबा – हितवाद टाइम्स,भारतीय जनता को जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्य हुई।बैठक में संगठनात्मक मजबूती,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिशाल उपलब्धियां पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथी आगामी जून माह में आयोजित होने वाले क्रमवार कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला मुख्य वाचन के रूप में जिलाउपाध्यक्ष योगेश जैन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।बैठक में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक चावलानी, योगेश लंबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया। बैठक में आगामी जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान के रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जून माह के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 23जून को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को जिला मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी ने एक जुट होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचने का संकल्प लिया। Post navigation पत्रकारिता में मानवीय मूल्यों का समावेश करना आवश्यक: रॉय चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का कारावास एवं 1.50 लाख अर्थ दंड ।