Spread the love

कोरबा – ऊर्जाधानी में आज शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है और अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर वापस लौट रही थी जैसे ही वह सीएसईबी चौक से पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंचने वाली थी पीछे से आए दो युवकों ने पीछे से उसे पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई वही आसपास मौजूद लोगों ने युवकों की पकड़ने की कोशिश की लेकिन  युवक भागने में सफल रहे। दिनदहाड़े हुई इस घटना क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी आसपास के सीसी टीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि आरोपियों को पहचान किया जा सके। जिले मैं एक बार चाकू बाजी की यह घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिए है।राजधानी रायपुर बिलासपुर जैसे घटनाएं अब कोरबा जिला जैसे शांतिप्रिय  नगरी में  भी होने लगे है। विगत कुछ दिनों से कोरबा जिले में अपराधिक मामले कुछ ज्यादा ही आने लगे है,समय रहते अगर पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो ,समस्या और विकराल रूप से सामने आएगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *