Spread the love

कोरबा। चैत शुक्ल अष्टमी को मां सर्वमंगला देवी मंदिर दूरपा कोरबा में महागौरी स्वरूपा की पूजा अर्चना की और आज सुबह से देर शाम तक भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी।

आज मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पांडे (नन्हा महाराज ) सपत्नीक यजमान के रूप में बैठे और हवन पूजा किया ।विद्वान पंडितो एवं आचार्यों के सानिध्य में दिव्य मंत्रोचार के साथ सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हुए सभी की पूजा अर्चना करते हुए  विश्व का संचालन करने वाली शक्ति की शांति के लिए हवन पूजन कर विधि विधान से नवरात्रि को समापन किया गया । घंटों तक दिव्य मंत्रों से  गुंजायमान था मंदिर परिसर।

हवनपूजन के समय सभी देवी देवताओं के आह्वान के लिए आचार्यों एवं विद्यमान पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिससे चारों तरफ हवन पूजन का सात्विक वातावरण शुद्धता का संदेश दे रहा था। हवन के धुएं से पर्यावरण शुद्ध होता है और मानव सहित   सभी का कल्याण होता है ।किसी भी आध्यात्मिक कार्यक्रमों को संपन्न करने विधि विधान से हवन की रीति है।हवन के उपरांत ही सभी देवी देवताओं का पूजन संपन्न होता है और देवी देवता प्रसन्न होकर भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हैं ।

मां सर्वमंगला मंदिर में नव दिवसीय नवरात्रि में राजपुरोहित नमन पांडेय ने विश्व कल्याण की कामना के साथ हवन पूजन संपन्न किया और सभी के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा । हवन पूजन के बाद देवीस्वरूपा कन्याओं को भोजन कराने के उपरांत उन्हें उपहार भी प्रदान किया और देवी स्वरूपा कन्याओं का चरण पखारा और चरण वंदन भी किया ।

भारत की इस पुण्य धरा में कन्याओं को शक्ति ( मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है) और कन्या पूजन एवं कन्या भोज से संपूर्ण लाभ मिलता है ।कल गोधूली बेला में ज्वारा कलश का विसर्जन किया जाएगा ।कल माता का नौ रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाएगी ।संध्या बेला में राजपुरोहित नमन पांडेय सपरिवार कलश की पूजा अर्चना करेंगे।उसके बाद महिलाओं द्वारा कलश को लेकर पवित्र हसदेव घाट तक  लेकर यात्रा के रुप में जाएंगी ।जहां पूजा करने के बाद कलशों को विसर्जित (शांत) करेंगे।इसी के साथ नौ दिन की नवरात्रि और शक्ति की उपासना का महापर्व समाप्त होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *