Spread the love कोरबा – हितवाद टाइम्स,भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का समापन उत्साह,अनुशासन एवं वैचारिक उर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रवजलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली,कार्यकर्ता निर्माण राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी जी ने प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार , विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया अगले सत्र में कार्यकर्ता विकास,गुण आचरण एवं दायित्व विषय पर भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन ,समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया।इस सत्र की अध्यक्षता राजीव सिंह ने की देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर आयोजित सत्र में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यकम में मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद चुन्नी लाल साहू,पवन कुमार सिंह,अभिषेक शुक्ला,अवधेश जैन,भोजराम देवांगन,,ज्योति वर्मा,रामकुमार भट्ट, मीना शर्मा, रामदयाल उइके समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने राष्टनिर्मांके संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निर्वहन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।। Post navigation भूविस्थापितों का एस ई सी एल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा,ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप। जैव विविधता का संरक्षण हमारे आने वाली पीढ़ी के, नितांत आवश्यक,विश्व जैव विविधता दिवस पर जिले वासियों दी बधाई– जितेंद्र सारथी….