Spread the love कोरबा – इतिहास की प्रसिद्ध समाजसेविका,कुशल प्रशासक,न्यायप्रिय शासिका एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्श, सुशासन,जनकल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक, मनोज कुमार झा हेमंत मोहलिकर, बालकृष्ण ठाकुर,योगेश जैन,राजेश राठौर,मीडिया प्रभारी,अर्जुन गुप्ता,प्रकाश अग्रवाल,संजीव शर्मा,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक महान शासिका थी, जिन्होंने सेवा,सुशासन,न्याय, और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाते हुए समाज में सशक्त नेतृत्व की मिसाल कायम की। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा साथ ही भारतीय संस्कृति,एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरएसएस के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा उन्होंने राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया वह एक नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और न्यायप्रियता के बल पर समाज में एक आदर्श शासिका के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। Post navigation स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब ग्राम पंचायतों को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य। सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत- दिव्या