Spread the love कोरबा – हितवाद टाइम्स जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव 2026-28 को लेकर अधिवक्ता के बीच निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की मांग अब तेज हो गई है। इस संबंध में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है की अधिवक्ता संघ का चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न होना अत्यंत आवश्यक है। यदि चुनाव प्रक्रिया में प्रदर्शित नहीं होगी तो इससे अधिवक्ता समुदाय का विश्वास प्रभावित हो सकता है। धनेश कुमार सिंह ने मांग की है कि इस बार चुनाव एक नए चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराया जाए, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके और सभी पक्षों का विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मैं चुनाव अधिकारी द्वारा नई टीम का गठन किया जाना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्ष एवं विवाद रहित तरीके से संचालित हो सके तथा मतगणना भी उसी दिन सुनिश्चित हो जिससे किसी प्रकार की शंका या अनावश्यक विलंब की स्थिति नहीं बने ।अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह इस अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 स्वयं अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माने जा रहे है,। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी धनेश कुमार सिंह की छवि अधिवक्ताओं के बीच बेहतर रही है। जिसका लाभ चुनाव में मिलना तय है। Post navigation कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम “मैं अनिकेत हूं”नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान। चेक बाउंस प्रकरण मेआरोप सिद्ध होने पर एक वर्ष की सजा एवं 3.50 लाख अर्थदंड।।