Spread the love कोरबा। स्थानीय पुलिस की प्रेरणा से शासकीय पीजी कॉलेज की विद्यार्थियों के द्वारा कोरबा के नए बस स्टैंड में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यहां पर वाहन चालकों को सुरक्षा और सतर्कता के बारे में अवगत कराया गया। इंजीनियर विश्वेश्वरैया पीजी कॉलेज कोरबा के अलग-अलग संकाय के विद्यार्थियों के ग्रुप के द्वारा कोरबा में ट्रैफिक जागरूकता को लेकर काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नए बस स्टैंड में ऐसा ही एक अभियान चलाया। यहां पर बस मेटाडोर, ऑपरेटर से उन्होंने संवाद किया। ट्रांसपोर्ट के दौरान निर्धारित गति और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बीते वर्ष कोरबा के हाईवे और दूसरे मार्गो पर हुए सड़क हादसों को लेकर ऑपरेटर की जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रिंट कराए गए पंपलेट ब्रोशर और अभी जरूरी चीज उपलब्ध कराई गई। एडिशनल एसपी लखन पटेल नीतिश ठाकुर और सीएसपी मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में इस अभियान पर काम किया गया। Post navigation महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट – गोपाल मोदी,छत्तीसगढ़ का ‘संकल्प’ बजट 2026-27: विकसित प्रदेश की मजबूत आधारशिला – गोपाल मोदी….. महतारी वंदन योजनाः मातृशक्ति के हाथों से संवर रहा बेटियों का भविष्य,