Spread the love बीजापुर,- जिले के कोडापल्ली गांव में पेड़ की छाँव तले लगी मुखमंत्री साय की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से आत्मीय रूप से मिलते हुए वहां की समस्याओं को सुना और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक रूप से समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।सुशासन तिहार के तहत् आम जनता से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की वास्तविक हकीकत को जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जहां कभी नक्सलवाद का अंधेरा था, वहां अब सुशासन का उजाला पहुंच रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ ,संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। वही मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी विभिन्न योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा फिडबैक लिया। और यह समझने का प्रयास किया कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है या नहीं। चौपाल में ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या,सुझाव को प्रमुखता से रखा ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शासन हर संभव कोशिश कर रहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके ताकि गांवों का समुचित विकास सुनिश्चित हो ।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना,एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। Post navigation पत्रकारिता में मानवीय मूल्यों का समावेश करना आवश्यक: रॉय दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की शानदार जीत।