Spread the love

कोरबा -(हितवाद टाइम्स)पाली महोत्सव2026 भक्ति के संगम में कलाकारो के मनमोहक प्रस्तुति के बीच आज कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ, उत्साह एवं उमंग से सराबोर यह कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐतिहासिक पाली के शिव मंदिर के पावन धरा पर सांस्कृतिक एवं भक्तिमय आनंद का बालीवुड के लोकप्रिय कलाकारों के प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

वही स्थानीय कलाकारों ने भी भगवान शिव की भक्तिमय भजन से माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।कलाकारों के लय और तालमेल का अनुपम,अद्भुत प्रस्तुति श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद दर्शकों ने उठाया।पाली महोत्सव में पधारे सभी कलाकारों ने यहां की बोली ,भाषा,एवं व्यवहार की जमकर तारीफ की, और कहा कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक ,सांस्कृतिक समरसता की एक अलग पहचान है।आयोजन के सफलता के लिए आम जनता के साथ साथ जिला प्रशासन की तारीफ की और उनका आभार प्रगट किया,इस प्रकार के आयोजन कलाकारों एवं दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनाते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *