Spread the love

कोरबा – दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, समरथ को एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दीपका क्षेत्र में भाजपा का उत्साह और जनसमर्थन साफ दिखाई दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में चुनावी माहौल को और भी भाजपामय बना दिया। इस दौरान भाजपा  जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,रायपुर संभाग सह प्रभारी  डॉ राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे नगर पालिका दीपिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में  भाजपा पदाधिकारी एवं  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण ,संगठन की  मजबूती एवं विकास के प्रति  भाजपा की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता विकास,सुशासन और राष्ट्रहित में भाजपा प्रत्याशी को  विजय दिलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *