Spread the love कोरबा दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी को हारते हुए यह सीट अपने नाम की।चुनाव परिणाम के अनुरूप भाजपा प्रत्याशी को 274 मत प्राप्त हुआ वही कांग्रेस प्रत्याशी को 176 मत ही मिल सके,इस प्रकार 98 मतों के अंतर से भाजपा की शानदार जीत दर्ज हुई। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई,पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की जश्न मनाते हुए जमकर नारेबाजी की, और जीत को जनता की विजय बताया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की विश्वास,की जीत है, उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा । । Post navigation नक्सल इलाके बीजापुर के कोडापल्ली गांव में पेड़ की छाँव तले लगी मुखमंत्री साय की चौपाल। उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न कोरबा की टीम ने जीते कुल चार पदक।