Spread the love कोरबा – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे पीडीएस दुकानदारों द्वारा मार्च महीने का चना शक्कर नहीं दी जा रही हितग्राहियों ने बताया कि दुकानदार मशीन में तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर कार्डधारियों को लौटा रहे है। अधिकांश को मार्च माह का चना शक्कर भी नहीं मिला। शहरी क्षेत्रों में भी ये समस्या देखने को मिल रही है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिलने से हितग्राही काफी परेशान है,वही दुकानदारों का कहना है कि अभी पूरी आवंटन ही प्राप्त नहीं हुई है। जबकि इस माह एक साथ तीन माह का राशन देने की घोषणा शासन द्वारा की गई है। माह के अंतिम दिन होने के बाद भी बहुत से कार्डधारी सामग्री से वंचित है। कोरबा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकदुकला में आधे से अधिक उपभोक्ता को राशन नहीं मिल पाया है।ग्राम के सरपंच गुलाब सिंह राठिया ने बताया कि मशीन में तकनीकी दिक्कत बताकर कई हितग्राहियों को राशन उपलब्ध नहीं किया गया।कई दिनों से दुकान संचालक आबंटन नहीं होने की बात कहकर सोसाइटी बंद कर दिया। वही अधिकांश कार्डधारियों को मार्च महीने का चना शक्कर अभी तक नहीं मिला है। Post navigation सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम। प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद