Spread the love

कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में जन-कल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा।
इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन पं. श्री हनुमान दास जी महाराज संत (अयोध्या ) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।


आयोजन की शुरुआत 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा से होगी, जो कपिलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर से जल लेकर पुनः कथा स्थल तक पहुँचेगी।
03 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वेदी मंडप पूजन, यज्ञाहुति एवं कथा का आयोजन किया जाएगा।
10 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति, सहस्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति कि संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने कोरबा के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *