Spread the love कोरबा – देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने किशोर चंद्र पात्र को एनटीपीसी कोरबा 2600 मेगावाट का कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख नियुक्त किया है। इस पदोन्नतिके साथ पात्र ने स्टेशन का समस्त नेतृत्व संभाल लिया है।वे विद्युत संयंत्र संचालन,अनुरक्षण, परियोजना प्रबंधक तथा संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का गहन एवं विविध अनुभव अपने साथ लेकर आए हैं। विद्युत क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित एवं अनुभवी पेशेवर केरूप में श्री पात्र ने अपने लंबे एवं बेहतरीन कार्यकाल के दौरान एनटीपीसी के विभिन्न विद्युत स्टेशनों में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पूर्व वे एनटीपीसी कोरबा में परियोजना प्रमुख के पद पर कार्यरत थे,जहां उन्होंने परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षा,विश्वनीयता,सतत विकास तथा हितधारक सहभागिता पर विशेष ध्यान देते हुए स्टेशन का सफल नेतृत्व किया।1989 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में अपने करियर की शुरुआत की थी।वही पर उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला है।उनके व्यापक अनुभव ने उन्हें सयंत्र प्रदर्शन में सुधार ,परिचालन उत्कृष्टता, और सुधार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने में सक्षम बनाया है। अपनी तकनीकी दक्षता,दूरदर्शी सोच तथा जन केंद्रित नेतृत्व शैली के लिए व्यापक रूप से सम्मानित पात्र हमेशा कंपनी के प्रति प्रतिबद्ध होकर कार्य संपादित किया है। नवीन दायित्व ग्रहण करने के अवसर पर पात्र ने एनटीपीसी कोरबा को एनटीपीसी के प्रमुख उत्पादन स्टेशनों में अग्रणी बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संगठन के दीर्घकालिक उद्देश्यों के प्राप्ति के लिए परिचालन, उत्कृष्टता,तकनीकी उन्नयन,पर्यावरण संरक्षण,कमचारी विकास तथा सार्थक सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया।उनके नेतृत्व में एनटीपीसी कोरबा राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में अपने योगदान को और मजबूत करने के साथ साथ सतत विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। Post navigation चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का कारावास एवं 1.50 लाख अर्थ दंड ।