Spread the love कोरबा दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाप पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी। वार्ड चुनाव में शानदार जीत पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत ,संगठन की एकजुटता ,कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वाश का परिणाम है। इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास,सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे। Post navigation उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न कोरबा की टीम ने जीते कुल चार पदक। विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने जिले में किया वृहद वृक्षारोपण।