Spread the love

खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में उड़ीसा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में केटी ग्लोबल स्कूल उड़ीसा में दिनांक 30 मई से 03जून2026 तक जूनियर बालक- बालिका वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 650 खिलाड़ियों एवं 200 ऑफिशियल ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरु दीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने राज्य के रायपुर ,बिलासपुर ,कोरबा ,सरगुजा मुंगेली ,बलौदाबाजार , दुर्ग सहित विभिन्न जिलों के 39 जूनियर वर्ग बालक -बालिका खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग खेल के सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग लाइट कांटेक्ट ,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक के -वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फॉर्म्स की प्रतियोगिताओं के विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया ।सभी प्रतियोगियों को खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से ट्रैकसूट प्रदान किया गया।

इन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रदुमन गोयल ने स्वर्ण एवं रजत, सृष्टि मिश्रा ने रजत एवं नमन प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। अभिजीत मानिकपुरी एवं प्रतीक साहू ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया इस प्रकार कोरबा जिले ने 1 स्वर्ण2 रजत,एवं 1कांस्य पदक सहित4 पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रशिक्षक के रूप में प्रभात साहू ,लौकिता चौहान एवं रेफरी -मयंक डडसेना,शुभम यादव टीम के साथ उपस्थित रहे।सभी खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल को किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा,खेल अधिकारी दीनू पटेल सहित संगठन के खेल अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर सभी खेलप्रेमियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *