Spread the love

कोरबा — हितवाद टाइम्स कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एस ई सी एल के कुसमुंडा प्रोजेक्ट के माटी पुत्रों ने अपनी  मांगो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।16 ग्रामों के प्रभावित ग्रामीण रोजगार, मुआवजा,पुनर्वास एवं राजस्व संबंधी लंबित मामलों को लेकर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कार्यालय में वंश वृक्ष, फौती और ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार तथा राजस्व संबंधी कार्य  लंबित है। कार्य के एवज में रिश्वत की  मांग की जाती है  ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन बसाहट को लेकर गंभीर नहीं है जिसको लेकर काफी आक्रोश है ।भूमिहीन परिवारों को बसाहट का अधिकार नहीं देने का आरोप लगाया।

धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र  होगा मौके पर प्रशासन के साथ साथ  पुलिस बल तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *