Spread the love

कोरबा में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बालको के परसाभांठा चौक से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘महंगाई शव यात्रा’ निकाली। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक शव यात्रा को बाजारों एवं पेट्रोल पंपों तक घुमाया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने खाद की कमी और किसानों की समस्याओं को भी उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में विफल रही है, जिससे आम जनता परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *