Spread the love रायपुर हितवाद टाइम्स – पत्रकार हित में राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठन पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की एक समीक्षा बैठक रायपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य सम्मिलित हुए। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे ने किया। प्रदेश स्तरीय इस समीक्षा बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद दुबे ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को बताया कि पत्रकार हित में संगठन सदैव पत्रकारों के साथ खड़ा है हम सभी पत्रकार हित में संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे किसी भी पत्रकार को पत्रकारिता की दिशा में आने वाली समस्याओं के संदर्भ में हम पत्रकारों के साथ अनवरत खड़े रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता बहुत कठिन कार्य है लेकिन आप सभी प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती के साथ अपनी दायित्वों का निर्वहन करे संगठन आपके साथ है। पत्रकारों की सुरक्षा एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में हुई सार्थक चर्चा। पत्रकारों के सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति संगठन समर्पित है आप सब अपनी लगन ,ईमानदारी से पत्रकारिता धर्म का पालन करे। उपरोक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरती सोनी ने जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत करने की बात की और कहां की संगठन को एक मजबूत दिशा देने के लिए प्रत्येक जिला एवं ब्लॉक इकाई अपनी स्तर पर अपनी संगठनात्मक ढांचा को सक्रिय एवं मजबूत करें। संगठन की प्रदेश महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती किरण शिवहरे ने भी अपनी बात रखी, और कहां की प्रदेश स्तर पर संगठन में महिलाओं की उचित भागीदारी के साथ अलग महिला संगठन के लिए संगठन मजबूती के साथ कार्य करेगी। सभी ने एक स्वर में कहा कि हम सभी पत्रकार साथियों के आपसी सहयोग से संगठन को एक नई ऊर्जा के साथ अपनी दायित्वों का पालन करते हुए बेहतर बनाने की दिशा में सशक्त भूमिका निभाएंगे। Post navigation प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद पत्रकारिता में मानवीय मूल्यों का समावेश करना आवश्यक: रॉय