उन्होंनेकोरबा जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों से लिए जा रहे नामांकन शुल्क में लगातार वृद्धि को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमारसिंह ने कल विरोध किया है उन्होंने न केवल अनुचित बल्कि अधिवक्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया है।
उन्होंने बताया कि तमाम विरोध के बवजूद अधिवक्ता संघ द्वारा नामांकन शुल्क में और अधिक वृद्धि कर दी गई। वर्तमान में अध्यक्ष पद हेतु 15,000 उपाध्यक्ष पद हेतु 10,000 सचिव एवं अन्य पदों हेतु 7,000 रूपये तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए3000 तक नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है,जो अत्यधिक है।
धनेश कुमार सिंह ने कहा है कि पूर्व में अध्यक्ष पद हेतु 1,000 था अब इसमें निरंतर वृद्धि कर 15,000 हजार कर दिया गया है जिसे स्पष्ट होता है कि चुनाव प्रक्रिया को आम अधिवक्ताओं की पहुंच से दूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शुल्क वृद्धि न तो अधिवक्ता संघ की आम सभा द्वारा पारित किया गया है और नहीं निर्वाचित कार्यकारणी द्वारा कोई प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रकार शुल्क वृद्धि करना नियमाविरुद्ध है।अधिवक्ता सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्यअधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।