Spread the love कोरबा – (छुरी) जिले के प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में मानवीय संवेदना की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्चों की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाला रसोईया ने ही शराब की नशे में सारी हदों को पार करते हुए एक मामूली विवाद पर एक मासूम छात्र के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर लहू लुहान कर दिया। इस घटना के बाद छात्रावास परिसर में अफरा -तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई, फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वही घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बादऔर उसके घर पहुंचा दिया गया है। छात्र की हालात सामान्य बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर शाम रसोईया शराब की नशे में धुत होकर छात्रावास पहुंचा, मामूली बात को लेकर एक छात्र से विवाद हो गया उसके बाद रसोइए ने अपना आपा खो दिया और पास में रखी टांगिया से छात्र पर हमला कर दिया,चीख पुकार सुनकर अन्य छात्र एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिससे छात्र की जान बच पाई। इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी दी एवं साथ ही रसोईया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। Post navigation सुप्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की आज सजेगा दिव्य दरबार। सत्संग विहार मंदिर का हुआ भव्य उद्घाटन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा संगम।