Spread the love हितवाद टाइम्स कोरबा – पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार के द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय मानवीय रूप से आम जनता को बड़ी राहत देगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ,10 रुपए की कटौती कर इसे मात्र ₹3 कर दिया गया है वही डीजल पर उत्पाद शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है। गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। केंद्र सरकार ने यह साबित किया कि वह हर परिस्थितियों में ,आम जनता के अपेक्षा एवं आवश्यकताओं के अनुरूप साथ है। Post navigation पुराने विवादित अधिकारी की पुनः नियुक्ति पर विवाद,राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र। अपील समिति के गठन पर उठे सवाल,प्रक्रिया पर अधिवक्ता ने जताई आपत्ति।