Spread the love कोरबा – अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव को लेकर अब गंभीर शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है। अधिवक्ता संघ चुनाव में पूर्व में नियुक्त चुनाव अधिकारी को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रोष है, वर्तमान चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धनेश कुमार सिंह ने इस निर्णय का का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की खुली अवहेलना बताया है। वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि पूर्व चुनाव के दौरान पारदर्शिता का अभाव सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करना, मतगणना में संभावित अनियमितताएं तथा मतपत्रों के संरक्षण में गंभीर लापरवाही जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब तक सुलझाया नहीं गए हैं। इन सभी बिंदुओं पर पहले से ही शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा चुकी है। अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने आगे कहा है कि उक्त समस्त तथ्यों को लेकर राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ को एक पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने , संबंधित चुनाव अधिकारी की भूमिका की समीक्षा करने तथा भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब तक पूर्व शिकायतों का निराकरण नहीं हो जाता तब तक इस चुनाव अधिकारी को पुनः जिम्मेदारी देना न्याय संगत नहीं है। अंत अंत में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ जैसे संगठन में लोकतांत्रिक मूल्यों की पारदर्शिता की रक्षा सर्वोपरि है। Post navigation कोरबा में बेखौफ अपराधी , काम से घर लौट रही नर्स को अज्ञात युवकों ने मारा चाकू ,मेडिकल कॉलेज में भर्ती। रामनवमी पर मोदी सरकार का तोहफा , पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कटौती वैश्विक संकट में भी आम जनता को राहत- गोपाल मोदी।