Spread the love

कोरबा वनमण्डल कटघोरा के केंदई रेंज में हुई एक घटना में तीन वन्य प्राणियों की मौत हो गई। इसमें एक मादा भालू और दो शावक है।खबर के अनुसार सीएसईबी की लाइन के संपर्क में आने से उनकी जिंदगी खत्म हो गई। इस मामले में सीएसईबी के एक लाइन में को हिरासत में लिया गया है प्रकरण मे अगली कार्यवाही की जा रही है।

कोरबा जिला मुख्यालय से 100 किमी दूर केंदई वन परिक्षेत्र के मोरगा इलाके में यह घटना हुई।आज सुबह इसका पता चला ग्रामीणों ने अपने काम के सिलसिले में एक जगह पर तीन भालुओं को मृत देखा,फौरन इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।वन अमला मौके पर आकर घटना का जायजा लिया।,तब पता चला कि मृतक में एक मादा भालू और दो शावक है।

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि वन्य प्राणियों के जीवन से यह मामला जुड़ा था इसलिए तुरंत संज्ञान लिया गया।मालूम चला कि सखोदा सर्किल के अंतर्गत विद्युत लाइन बिछाने का काम एक निजी कंपनी  की ओर से किया गया था इस बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई जिससे वन विभाग आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करता। इस प्रकार निजी कंपनी के लापरवाही के कारण घटना घटी। वन विभाग ने वन्य प्राणी के अधिनियम के अनुरूप प्रकरण दर्ज  किया है।इस सिलसिले में सीएसईबी के एक लाइनमैन को कस्टडी में लेने की बात कही है। बताया गया कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनकी उपस्थिति में मृत भालुओं का अंतिम संस्कार करा दिया गया इसी प्रकार कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में करेंट लगने से एक हाथी की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *