Spread the love

कोरबा पुलिस ने तीन स्थानों पर हुई चोरियों का खुलासा किया है।तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि 11 से 12 मार्च के बीच चोरों ने एक सुने मकान से ताला तोड़ कर घर में रखे कीमती सामान,जिसमें सोने चांदी,सहित नगद पांच हजार रूपये और अन्य सामान की चोरी कर ले गए थे। कुल लगभग 3 लाख रुपए की समान की चोरी हुई थी।

मानिकपुर चौकी में  पुलिस ने केस दर्ज किया था छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली।पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों ने चोरी करना स्वीकार किया। तीन स्थानों पर हुई चोरी में अपना जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों में अरुण कुमार सतनामी,उम्र 22 वर्ष ,देवेंद्र कुमार धीवर उम्र 20 वर्ष  आकाश यादव उम्र 20 शामिल है आरोपियों से चोरी गई नगदी सहित सोने चांदी सहित अन्य सामान  को जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *