Spread the love कोरबा हितवाद टाइम्स -जल संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसे हम सभी को समझने के साथ दूसरों को समझने के लिए कोरबा क्षेत्र में काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की संस्था हरिहर धरती के द्वारा सामाजिक सरोकार दिखाते हुए ऐसे ही सामाजिक काम किए गए।सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के दिशा में,रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कामकाज से 1 घंटेका बहुमूल्य समय निकालकर हरियर धरती ने न्यू रेल्वे कॉलोनी क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां की व्यवस्थाओं को देखा और खामियों को ठीक करने की कोशिश की। इसके अंतर्गत दो-तीन जगह पर पाइपलाइन लीकेज थी पानी यूंही ही बाहर जा रहा था। अधिकारियों ,कर्मचारियों ने अपना नैतिक दायित्व समझ उपरोक्त समस्या का स्वयं निराकरण किया। इस मानवीय संवेदना को कॉलोनी क्षेत्र के लोगो ने इस पहल की प्रशंसा की। स्टेशन मास्टर आनंद गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से सभी कार्यों को निष्पादित करने का प्रयास हम सब लोग कर रहे थे व्यापक जनित से जुड़े हैं लोगों की जरूरत एवं मानवीय संवेदना के प्रति हमारा यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। वही पर्यावरण से संबंधित सभी चीजों का ख्याल रखा गया है। Post navigation मानव जीवन को बेहतर एवं पर्यावरण संतुलन रखने में पेड़ों की अहम भूमिका: मृत्युंजय। कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम “मैं अनिकेत हूं”नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान।