Spread the love

कोरबा-अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस उत्सव कोरबा में वन विभाग के द्वारा मनाया गया। कोरबा वन मंडल के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पौधों का रोपण किया गया और उन्हें संरक्षित करने के लिए संकल्प लिया गया।

ग्राम पंडरीपानी में किया गया पौधारोपण।

क्षेत्र के ग्रामीण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की और कहां की वे पर्यावरण से संबंधित मामले में अपनी भूमिका निभाएंगे। डीएफओ के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी  मृत्युंजय शर्मा सहित ड्यूटी रेंजर और फील्ड के समस्त स्टाफ ने अपना योगदान इस काम में दिया। उक्त कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा ने अपनी बात रखी और कहा कि पेड़ पौधे जीवन को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करते हैं, धरती में नमी और वर्षा ऋतु का निर्धारण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करते हैं इसके साथ ही मानव जीवन के प्रति पेड़ पौधों का योगदान अत्यंत ही उपयोगी है इसलिए उन्हें संरक्षित करने में हमें सभी का सहयोग निशांत आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि पेड़ों को संरक्षण देने के साथ उनका देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। क्योंकि मानव जीवन के लिए सबसे उपयोगी ऑक्सीजन की पूर्ति पेड़ पौधों से ही होती है इसलिए हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण के प्रति सचेत रहें और पेड़ पौधों की सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारियां का पालन निष्ठा के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *